फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Breaking the shutters of shops clean the goods of millions

दुकानों के शटर तोड़कर लाखों का माल साफ

Sat, 01 Apr 2017 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sat, 01 Apr 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
Breaking the shutters of shops clean the goods of millions
Rupee

विज्ञापन

नई मंडी चौकी क्षेत्र में शटर तोड़कर आधा दर्जन दुकानों से लाखों का सामान चोरी कर लिया है। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। नई मंडी चौकी क्षेत्र के स्याना अड्डे पर स्थित मोहम्मद खालिद, कलुआ, इमरान, हरवीर सिंह, शाकिर और अतर सिंह की भिन्न-भिन्न प्रकार की दुकानें हैं।

बृहस्पतिवार देर रात चोरों ने सभी की दुकान के शटर तोड़कर लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। सभी दुकानों में चोरी की वारदात को एक जैसे तरीके से अंजाम दिया गया, जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि एक ही गिरोह ने इन सभी घटनाओं को अंजाम दिया है।
विज्ञापन


चोरी की घटना से पुलिस व्यवस्था और गश्त करने के दावे की भी पोल खुल गई है। दुकानदारों को सुबह दुकान खोलने पर घटना की जानकारी हुई। चोरी की वारदात से आसपास क्षेत्र में दहशत है। वहीं एसपी सिटी मान सिंह चौहान का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोलर लाइटों की बैट्री चोरी
गांवों में पथ प्रकाश के लिए लगवाई गई सोलर लाइटों की चोरों ने बैट्री चोरी कर लीं। ग्राम प्रधान ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाली क्षेत्र के गांव भराना के प्रधान जगत सिंह ने बताया कि चोरों ने गांव में पथ प्रकाश के लिए लगवाई गई पांच सोलर लाइटों की बैट्री चोरी कर ली।

बैट्री चोरी होने से लाइट बंद पड़ी है। गांवों में अंधेरा पसरा हुआ है। जिससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम प्रधान ने चोरों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।


घर के बाहर खड़ी कार चोरी
 नगर के देवीपुरा प्रथम निवासी इमरान खान पुत्र शमसाद अहमद ने कोतवाली नगर में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि बृहस्पतिवार रात उसके घर के बाहर खड़ी कार को चोर चुराकर ले गए। पीड़ित ने बताया कि चोरों की करतूत सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर चोरी की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed