फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Breaking off a half million of house theft

बंद मकान का ताला तोड़कर डेढ़ लाख की चोरी

Sun, 25 Dec 2016 11:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sun, 25 Dec 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
Breaking off a half million of house theft
2000 rupees

पॉटरी सेंटर एरिया स्थित बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने नगदी-ज्वैलरी समेत करीब डेढ़ लाख रुपये का माल साफ कर दिया। वारदात के दौरान पीड़ित परिवार अलीगढ़ गया था। पड़ोसियों की सूचना पहुंचे पीड़ितों ने थाने में तहरीर दे दी है।

विज्ञापन


सेंटर पॉटरी एरिया निवासी संजय मकान में ताला बंद कर अपने परिवार के साथ शनिवार को अलीगढ़ गया था। देर रात किसी समय चोरों ने संजय के मकान पर धावा बोल दिया। ताला तोड़कर कमरे में घुसे बदमाशों ने 20 हजार की नगदी, सोने-चांदी के जेवर और अन्य कीमती सामान समान समेत करीब डेढ़ लाख रुपये का माल साफ कर दिया।
विज्ञापन


रविवार सुबह पड़ोसियों ने देखा तो फोन पर संजय को घटना की जानकारी दी। पीड़ित ने घर पहुंचकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस में तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फौजी के मकान से हजारों का माल साफ

 चोरों ने शुक्रवार रात पूर्व फौजी के बंद मकान का ताला तोड़कर बीस हजार की नगदी सहित लाखों रुपये मूल्य के जेवरात व अन्य सामान चोरी किया है। घटना की जानकारी रविवार को परिजनोें के घर आने पर पता चली। गृह स्वामी ने अज्ञात चोरों के खिलाफ नरसैना थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।


थाना नरसैना क्षेत्र के ग्राम नगला मदारीपुर निवासी रतनपाल सिंंह पूर्व फौजी हैं। शुक्रवार रात चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़कर सेफ में रखे बीस हजार रुपये दो सोने की अंगूठी ढाई तोले का पैडिल, गले की सोने की चैन, दो चांदी के सिक्के एक इनवर्टर व अन्य सामान चोरी कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed