फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   "BKU spokesperson killing occurred on opposing corruption '

‘भ्रष्टाचार का विरोध करने पर हुई भाकियू प्रवक्ता की हत्या’

Tue, 21 Feb 2017 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Tue, 21 Feb 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
"BKU spokesperson killing occurred on opposing corruption '
क्राइम - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

‘वैर बादशाहपुर स्थित एएसबी इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद करने पर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष दुष्यंत ने भाड़े के शूटरों से अशोक भाटी की हत्या कराई है।’ यह आरोप मृतक के पिता राजन ने पुलिस को दी गई तहरीर में लगाया है। पुलिस ने प्रबंध समिति के अध्यक्ष और तीन अज्ञात शूटरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

थाना क्षेत्र के गांव वैर निवासी राजन पुत्र जोरावर सिंह ने दावा है कि उनका बेटा अशोक भाटी (35) भारतीय किसान यूनियन का क्षेत्रीय प्रवक्ता था। अशोक कई सालों से थाना दनकौर क्षेत्र के गांव भट्टा पारसौल में मेडिकल स्टोर चलाता था। वह भट्ठा-पारसौल से रोजाना अप-डाउन करता था।
विज्ञापन


राजन का आरोप है कि गांव रोनी-सलोनी निवासी दुष्यंत भाटी हाल निवासी सिकंदराबाद गलत तरीके से एएसबी इंटर कॉलेज की प्रबंधन समिति का अध्यक्ष बन गया था। दुष्यंत भाटी अपने अधिकारों का गलत इस्तेमाल कर कॉलेज के संसाधनों का दोहन कर रहा था। अशोक ने दुष्यंत के भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने दुष्यंत को अध्यक्ष पद से हटाने के लिए चलाए गए आंदोलन की अगुवाई की थी। 15 दिनों से भी अधिक चले आंदोलन के बाद प्रशासन ने इंटर कॉलेज में अनियमितताओं की जांच कराई थी। राजन ने पुलिस को बताया कि इसी बात को लेकर दुष्यंत अशोक से रंजिश रखता था। सोमवार को दुष्यंत भट्टा पारसौल से कार से वापस गांव लौट रहा था।

रात करीब 9.20 बजे अलीपरा गांव के बाहर बंबे पर दुष्यंत ने शूटरों से अशोक की हत्या करा दी। इंस्पेक्टर वीके मिश्रा ने बताया कि राजन की तहरीर पर दुष्यंत और तीन अज्ञात शूटरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इंस्पेक्टर ने बताया कि हत्यारों ने कार सवार अशोक को कनपटी, गर्दन, चेहरे, बाजू पर पांच गोलियां मारी थीं।


कड़ी सुरक्षा में हुआ अंतिम संस्कार
 प्रभावशाली व्यक्ति होने के कारण अशोक की हत्या के बाद से क्षेत्र में तनाव है। इसके मद्देनजर मंगलवार दोपहर करीब 4 बजे कड़ी सुरक्षा में अशोक का अंतिम संस्कार किया गया। सीओ सिकंदराबाद चौधरी यशवीर सिंह, इंस्पेक्टर वीके मिश्रा पुलिसबल के साथ मौके पर मौजूद रहे। अशोक के अंतिम संस्कार में किसान यूनियन के नेताओं के अलावा क्षेत्रीय विधायक विमला सोलंकी, एमएलसी नरेंद्र भाटी, जिला पंचायत अध्यक्ष हरेंद्र यादव आदि शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed