फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Bilal was killed by a bullet to Tgada angry friend

तगादा करने से नाराज दोस्त ने मारी थी बिलाल को गोली

Tue, 25 Oct 2016 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Tue, 25 Oct 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
Bilal was killed by a bullet to Tgada angry friend
gun

 सोमवार रात नगर के मोहल्ला बकर कसाबान निवासी बिलाल को उधार के रुपयों का तगादा करने पर उसके दोस्त ने अपने भाईयों के साथ मिलकर गोली मारी थी। घायल के भाई की तहरीर पर पुलिस ने बिलाल के दोस्त व उसके तीन भाईयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घायल की हालत खतरे से बाहर है।  

विज्ञापन


बता दें कि सोमवार रात बिलाल पुत्र अलीम कुरैशी को गोली मारकर घायल कर दिया था। बिलाल के भाई रिहान ने बताया कि बिलाल की गाजियाबाद के लाजपत नगर में मुर्गा-बकरा मीट शॉप है। बिलाल ने मोहल्ला निवासी अपने दोस्त शाहरुख पुत्र मोहम्मद सलीम को 15 हजार रूपये उधार दिए थे।
विज्ञापन


शाहरूख नगर में ही कारपेंटर का काम करता है। सोमवार रात बिलाल रुपयों का तगादा करने के लिए शाहरूख के घर गया था। इससे आक्रोशित शाहरुख ने अपने भाई वकील, आसिफ, नाजिम के साथ मिलकर तमंचे से बिलाल को गोली मार दी। गोली बिलाल की जांघ में लगने से वह घायल हो गया। उसको उपचार के लिए पहले सीएचसी सिकंदराबाद भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सकों ने बुलंदशहर रेफर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed