{"_id":"574c84db4f1c1b7707108b1c","slug":"biker-police-beaten","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक न रोकने पर दरोगा ने चांटा मारे, हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक न रोकने पर दरोगा ने चांटा मारे, हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
Updated Mon, 30 May 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
पुलिसवाले
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरंगाबाद पुलिस चौकी पर सोमवार की शाम वाहन चेकिंग के दौरान बाइक न रोकने पर दरोगा ने एक युवक को कई चांटे मार दिए। घटना से गुस्साए युवक ने परिजनों के साथ चौकी परिसर में जमकर हंगामा किया। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
औरंगाबाद चौकी प्रभारी अमित सिंह पुलिस फोर्स के साथ सोमवार की शाम करीब 6 बजे चेकिंग कर रहे थे। बुलंदशहर की ओर से आ रहे दौलताबाद गांव निवासी एक युवक को पुलिस ने रूकने का इशारा किया। युवक ने पुलिस को देखकर बाइक दौड़ा ली। पुलिस कर्मियों ने पीछा कर बाइक सवार युवक को पकड़ लिया और चौकी पर ले आए।
पीड़ित का आरोप है कि दरोगा अमित सिंह ने चांटो से उसकी पिटाई कर दी। इस पर पीड़ित के परिजनों के पहुंचते ही युवक ने चौकी में हंगामा खड़ा कर दिया। हंगामा होता देख चौकी पर भीड़ जमा हो गई। बाद में दोनों पक्षों का फैसला हो गया।