फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Bhud was getting near the police post Gokshi

भूड़ पुलिस चौकी के पास हो रही थी गोकशी

Sun, 20 Nov 2016 10:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sun, 20 Nov 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
Bhud was getting near the police post Gokshi

विज्ञापन
कोतवाली देहात की भूड़ चौकी पुलिस की नाक के नीचे चल रही गोकशी की भनक रविवार सुबह पुलिस को लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर गोकशी करने वाले भाग गए। पुलिस को मौके से गोवंशों के अवशेष मिले। जिसे पुलिस ने आननफानन में दफन करा दिया।

गोकशी से गुस्साए ग्रामीणों व हिंदूवादी संगठनों ने हंगामा किया। पुलिस ने प्लॉट मालिक को नामजद करते हुए पांच-छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मिली जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह गांव अकबरपुर के निकट छिद्दा के मकान में गोकशी हो रही थी। गोकशी की सूचना पुलिस को लगी तो महकमे में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


भारी पुलिसबल मौके पर पहुंच गया। पुलिस को देखते ही गोकशी करने वाले भाग गए। पुलिस को मौके से गोवंश के अवशेष मिले। पुलिस ने आनन-फानन में अवशेषों को दफना दिया। यह जानकारी ग्रामीणों और हिंदूवादी संगठनों को लगी। उन्होंने मौके पर पहुंचकर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसआई बृजमोहन ने मकान मालिक छिद्दा को नामजद और 5-6 अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। देहात कोतवाल अमरेश कुमार बघेल ने बताया कि भागे हुए आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed