{"_id":"58b855b54f1c1bce1c8321e1","slug":"before-the-main-accused-shooter-dbochegi-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले शूटर फिर मुख्य आरोपी को दबोचेगी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पहले शूटर फिर मुख्य आरोपी को दबोचेगी पुलिस
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Thu, 02 Mar 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
knife
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाकियू प्रवक्ता अशोक भाटी हत्याकांड का मुख्य आरोपी वैरबादशाहपुर स्थित एएसबी इंटर कॉलेज के प्रबंध समिति के चेयरमैन दुष्यंत भाटी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है। उसे गिरफ्तार करने से पहले पुलिस उन दो शूटरों को दबोचना चाहती है जिन्होंने अशोक भाटी पर गोलियां बरसाईं थी। ऐसा पुलिस मुख्य आरोपी के खिलाफ सबूतों को पुख्ता करने के लिए करना चाहती है।
विज्ञापन
बता दें कि 20 फरवरी की रात्रि करीब 9.00 बजे थाना क्षेत्र के गांव वैर निवासी भाकियू के क्षेत्रिय प्रवक्ता अशोक भाटी की अलीपरा गांव के बाहर बंबे पर बाइक सवार बदमाशों ने गोलियां बरसा कर हत्या कर दी थी। अशोक भाटी भट्टा पारसौल से कार से वापस अपने गांव लौट रहे थे।
विज्ञापन
मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने वैरबादशाहपुर स्थित एएसबी इंटर कॉलेज के प्रबंध समिति के चेयरमैन दुष्यंतभाटी और तीन शूटरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। सीओ चौधरी यशवीर सिंह के मुताबिक मृतक अशोक के पिता ने तहरीर में दुष्यंत पर हत्या कराने का शक जताया है।
विज्ञापन
दुष्यंत के खिलाफ पुख्ता सबूत के लिए पहले शूटरों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं इंस्पेक्टर वीके मिश्र ने बताया कि दुष्यंत भाटी की लोकेशन मिल रही है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है।
शूटरों ने पिस्टल-तमंचे से मारी थी गोली
शूटरों ने अशोक भाटी की हत्या में पिस्टल व तमंचे का प्रयोग किया था। सीओ चौधरी यशवीर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अशोक के शरीर में पांच गोली पिस्टल की व एक गोली 315 बोर के तमंचे की मिली है।