{"_id":"ef41af99ba8d75eb46a1af663c5126a9","slug":"ballot-box-rob-8-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतपेटी लूटने का हल्ला मचाने वाले 8 गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मतपेटी लूटने का हल्ला मचाने वाले 8 गिरफ्तार
अमर उजाला, पहासू
Updated Sun, 06 Dec 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मतकर्मी पर मतपेटी लेकर भागने का आरोप लगाते हुए हंगामा करने वाले आठ ग्रामीणों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पीठासीन अधिकारी की तहरीर पर सरकारी कार्य में बाधा डालने और बलवे की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई थी। पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया।
गौरतलब हो कि शनिवार शाम पांच बजे मतदान संपन्न होने के बाद कीरतपुर मतदान केंद्र से पोलिंग पार्टियां मतपेटियां लेकर बस से रवाना हुई। पुलिस के मुताबिक कस्बे के गुल्लक बाजार में जाम लगने के कारण एक मतकर्मी बाहर देखने के लिए बस से उतर गया। यह देखकर बस के पीछे चल रहे ग्रामीणों ने मतपेटी लेकर भागने का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि किसी प्रत्याशी और मतकर्मी के बीच सांठगांठ के चलते मतपेटी को गायब करने का प्रयास किया गया। उधर हंगामे के दौरान बस से उतरा मतकर्मी बस में सवार हो गया। इस घटना से करीब आधे घंटे बस रुकी रही। मामले में पीठासीन अधिकारी किशनलाल शर्मा ने आठ ग्रामीणों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने और बलवा करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने कीरतपुर निवासी मोनू, प्रमोद, सबरजीत, सुधीर, अमित, सतवीर, कैलाश और व्रजेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ राजेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
फर्जी वोटिंग पर हुई मारपीट में 16 नामजद
शिकारपुर(ब्यूरो)। क्षेत्र के गांव मुस्तफाबाद डडुआ में फर्जी मतदान को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में दोनों पक्षों की ओर से आठ-आठ लोगों के खिलाफ बलवे की धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई गई है। मालूम रहे कि 5 दिसंबर को कोतवाली क्षेत्र के गांव मुस्तफाबाद डडुआ स्थित मतदान केंद्र पर फर्जी वोटिंग को लेकर मानपुर व मुस्तफाबाद के ग्रामीणों के बीच मारपीट हो गई थी। इसमें कई महिलाओं को भी चोट आई थी तथा एक बाइक क्षतिग्रस्त हो गई थी। सूचना पर पहुंचे पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने लोगों को समझाबुझाकर मामला शांत कराया था। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में ले लिया था। पुलिस ने इस मामले में एक पक्ष के मानपुर निवासी अमन पुत्र जयपाल सिंह ने मुस्तफाबाद निवासी अजबसिंह पुत्र छिददा, मोन्टी, सतेन्द्र, भूरा, प्रतीक, गौरव, विवेक , श्रीपाल और दूसरे पक्ष के मुस्तफाबाद निवासी भूरा पुत्र स्व.आशा सिंह की ओर से मानपुर निवासी राजीव पुत्र ब्रहमसिंह, इन्द्रपाल पुत्र महावीर, सुरेन्द्र पुत्र समयसिंह, सुभाष पुत्र चन्द्रपाल, संजीव पुत्र राजेन्द्र, जीतू पुत्र रकमसिंह तथा जसप्रीत पुत्र ज्ञानेन्द्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
मतदान के दौरान हंगामा करने वालों को भेजा जेल
शिकारपुर(ब्यूरो)। कोतवाली पुलिस ने मतदान के दौरान अलग अलग बूथों पर हंगामा करने वाले आठ लोगों को शांतिभंग में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। एसएचओ शत्रुघभन उपाध्याय ने बताया कि रबी कुमार पुत्र जयसिंह निवासी नवादा, सतपाल पुत्र मंगू, सतीश पुत्र शिवचरन व शैलेन्द्र पुत्र राजवीर निवासी बोहिच, अमित पुत्र महेश व सुशील पुत्र नेत्रपाल निवासी ढूंसरी, कालू उर्फ ज्ञानेन्द्र पुत्र राजपाल व अजबसिंह पुत्र तेजपाल निवासी जखैता को गिरफ्तार किया गया है।