फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Baleshwar was murdered in revenge, three arrested.

बालेश्वर को मारकर लिया लाला की हत्या का बदला

Sun, 22 Nov 2015 11:35 PM IST
अमर उजाला, सिकंदराबाद
अमर उजाला, सिकंदराबाद Updated Sun, 22 Nov 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
Baleshwar was murdered in revenge, three arrested.
बालेश्वर की हत्या वर्ष 2006 में हुई लाला की हत्या का बदला लेने के लिए की गई थी। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर रविवार को इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया।  पुलिस ने  हत्या में प्रयुक्त कार के अलावा आरोपियों के पास से  बैंक पास बुक, पैन कार्ड, पहचान पत्र, हाथ की लिखी डायरी बरामद की है। अभी चार आरोपी फरार हैं जिनकी तलाश की जा          रही है।
विज्ञापन

बता दें कि  जौली निवासी बालेश्वर का 10 नवंबर को हदीमपुर गांव में पेड़ पर लटका शव मिला था। मृतक के लड़के विनोद ने अज्ञात में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने बताया कि वर्ष 2006 में कैलु उर्फ कैलाश पक्ष के लाला की हत्या हो गई थी। लाला की हत्या में बालेश्वर, व उसके लड़के विनोद, दीपक जेल गए थे। पुलिस ने बताया पूछताछ में कैलू ने बताया कि लाला की हत्या का बदला लेने के लिए उसने कपिल पुत्र कैलाश, पुष्पेंद्र पुत्र सुरेश, महेश पुत्र नारायण, कौशिंद पुत्र चिंता, परविंद्र पुत्र राजपाल, निवासीगण ग्राम जौली, लखन पुत्र श्यामवीर, ग्राम मलपुर, अमित पुत्र राजेंद्र हिम्मतपुर सिभ्भावली हापुड़, के साथ  9 नवंबर की शाम बालेश्वर का अपहरण कर लिया। और आल्टो गाड़ी से हदीमपुर के जंगल में ले जाकर पेड़ से लटका उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने कैलू, कपिल, लखन, अमित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जबकि बाकी चार आरोपी अभी फरार है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed