{"_id":"5777f44a4f1c1b615679c7aa","slug":"attempted-suicide-in-front-of-police-headquarters-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में पुलिस मुख्यालय के सामने खुदकुशी की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिल्ली में पुलिस मुख्यालय के सामने खुदकुशी की कोशिश
अमर उजाला ब्यूरो/नई दिल्ली
Updated Sat, 02 Jul 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
आत्महत्या
- फोटो : ब्यूरो
अपनी बच्ची की अगवा होने के मामले में पुलिस की जांच से नाराज बुलंदशहर के गांव खामदेई निवासी अजयपाल (48) ने शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय के सामने खुदकुशी का प्रयास किया। उसने अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगाने की कोशिश की, लेकिन समय रहते बीट कांस्टेबल ने पकड़ लिया।
विज्ञापन
आईपी एस्टेट थाना पुलिस ने उसके खिलाफ खुदकुशी के प्रयास का मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, अजयपाल शुक्रवार दोपहर आईटीओ स्थित पुलिस मुख्यालय के पास पहुंचा। वह सड़क की दूसरी ओर खड़ा था। बीट कांस्टेबल मुकेश गश्त करते हुए जा रहे थे।
विज्ञापन
उनको देखते ही अजयपाल प्लास्टिक की बोतल में रखे मिट्टी के तेल को अपने ऊपर डालने लगा। अनहोनी की आशंका को भांपते हुए तुरंत अजयपाल के पास पहुंचे और पकड़ लिया। उसके पास से एक प्लास्टिक की बोतल और माचिस मिला।
विज्ञापन
पुलिस ने अजयपाल को हिरासत में लेकर खुदकुशी के कारणों के बारे में पूछताछ की। उसने बताया कि 21 अप्रैल को पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर अपनी बेटी के अपहरण की शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस ने बच्ची को बरामद कर लिया, लेकिन पुलिस वालों ने बच्ची को उसके हवाले नहीं किया है।
पुलिस के इस रवैये से परेशान होकर खुदकुशी कर रहा है। पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच की तो पता चला कि अजयपाल की पत्नी बुराड़ी इलाके में रहती है। उसका अपनी पत्नी से विवाद चल रहा है। बच्ची को उसकी मां के हवाले कर दिया गया है।
