फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   attack on brother of newly elected pradhan

चुनावी रंजिश मे प्रधान के भाई को मारी गोली

Sun, 13 Dec 2015 10:57 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sun, 13 Dec 2015 10:57 PM IST
विज्ञापन
attack on brother of newly elected pradhan
धानी के चुनाव का नतीजा आते ही चुनावी रंजिश फूट कर सामने आने लगी है। स्याना के गांव थलइनायतपुर के प्रधान चुने गए जितेंद्र के भाई को देर रासत साढ़े नौ बजे दो लोगों ने गोली मार दी। 
विज्ञापन


उसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं दूसरी ओर नई मंडी चौकी क्षेत्र के गांव भाईपुरा में जीत के जश्न पर विरोधियों ने प्रधान पति पर पथराव करते हुए उसे घायल कर दिया।
विज्ञापन



दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। कुछ माहौल खराब करने वाले लोगों ने हवाई फायरिंग भी की। घायल प्रधान पति को लेकर उसके परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। जहां से उसे हायर सेंटर मेरठ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



स्याना के गांव थलइनायतपुर में रविवार को जितेंद्र प्रधान घोषित किए गए। जश्न मना जिसके बीच जितेंद्र का भाई शेखर कुछ सामान लेने घर सेनिकला। 

दुकान तक पहंुचने से पहले ही रास्ते में रोकर दो लोगों ने उसे गोली मार दी। गोली की आवाज पर दौड़े लोगों ने जब उसे लहूलुहान देखा तो आनन फानन उसे लेकरअस्पताल पहुंचे। 


इस मामले में अभी तक तहरीर नहीं दी गई है। सूचना पर सीओ और फोर्स गांव पहंुंच गई। तनाव न फैले इसलिए फोर्स तैनात कर दी गई है। मालूम रहे कि जितेंद्र के पिता सतवीर फौजी की ढाई महीने पहले चुनावी रंजिश में ही हत्या कर दी गई थी।


दूसरी ओर भाईपुरा निवासी जाकिर ने अपनी पत्नी शाहिदा को प्रधानी का चुनाव लड़वाया था। रविवार देर शाम उसकी पत्नी चुनाव जीत गई। जीत की खुशी में जाकिर और उसके समर्थक गांव में जश्न मना रहे थे।


इसी दौरान कुछ विरोधियों ने उसे पत्थर मार दिया। जाकिर की आंख के नीचे पत्थर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। डॉक्टर सचिन ने बताया कि जाकिर को हायर सेंटर मेरठ रेफर कर दिया है। गांव के लोगों का कहना है कि विरोधियों ने जश्न मना रहे लोगों पर जमकर पथराव और हवाई फायरिंग भी की।


 रूपपंचगई में दो पक्ष भिड़े


थाना क्षेत्र के गांव रूपपंचगई में चुनावी रंजिश के चलते शराब के नशे में दो पक्ष भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई।


ग्रामीणों के मुताबिक दोनों पक्षों में लाठी-डंडे भी चले। हालांकि गनीमत रही कि दोनों पक्षों की ओर से गंभीर रूप से कोई घायल नहीं हुआ।

सीओ खुर्जा आरएल निरंजन ने बताया कि थाना खुर्जा देहात के रूपपंचगई में दो पक्ष शराब के नशे में आपस में भिड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में ले लिया है।


जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed