{"_id":"58b478e64f1c1bde66830d10","slug":"ashtadhatu-stetue-stolen-from-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर से अष्टधातु की मूर्ति चोरी, आक्रोश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंदिर से अष्टधातु की मूर्ति चोरी, आक्रोश
ब्यूरो, अमर उजाला/ सिकंदराबाद
Updated Tue, 28 Feb 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
अपराध्ा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औद्योगिक क्षेत्र के सांवली गांव स्थित एक मंदिर का ताला तोड़कर चोरों ने रविवार को दो फुट ऊंची एक फुट चौड़ी अष्टधातु की मूर्ति चोरी कर ली। इसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। खुलासे को लेकर ग्रामीणों ने पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए हाईवे जाम करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
चोरी की गई अष्टधातु मूर्ति की कीमत बाजार में लाखों रुपये बताई जा रही है। सांवली गांव स्थित शिव मंदिर में अष्टधातु की पंचमुखी गणेश मूर्ति समेत कईमूर्तियां स्थापित हैं। मंदिर के पुजारी राकेश आनंद दिव्यांग हैं। उन्होंने बताया कि रोजमर्रा की तरह वह रविवार को आरती कर घर चले गए।
विज्ञापन
सोमवार सुबह करीब पांच बजे गांव वालों ने मंदिर का ताला टूटा देख हंगामा करने लगे। हंगामें की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित ग्रामीणों को शांत कराया। सीओ यशवीर सिंह और कोतवाल जितेन्द्र कुमार ने जल्द खुलासे का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने ग्राम प्रधान भीम सिंह की ओर से अज्ञात चोरों के खिलाफ मिली तहरीर पर रिर्पोट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आक्रोशित ग्रामीणों ने खुलासे को लेकर पुलिस को 28 फरवरी का अल्टीमेटम दिया है। साथ ही खुलासा न होने पर हाईवे जाम करने की चेतावनी दी है।
मूर्ति को लेकर ग्रामीणों का दावा है मंदिर की खुदाई के दौरान वर्ष 1996 में भगवान गणेश की पंचमुखी मूर्ति जमीन से निकाल उसी समय ग्रामीणों द्वारा गणेश के मंदिर का निर्माण करवाया गया।