{"_id":"5776aaf34f1c1bd04979aacc","slug":"ashoka-has-surrendered-to-police-tricked","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस को चकमा देकर अशोक ने किया सरेंडर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस को चकमा देकर अशोक ने किया सरेंडर
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
Updated Fri, 01 Jul 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
कोर्ट
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईटीआई सामूहिक नकल प्रकरण में करीब सालभर से फरार शिवचरन इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य अशोक शर्मा ने पुलिस को चकमा देते हुए शुक्रवार को सीजेएम कोर्ट में सरेंडर कर दिया। कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी। इसके चलते अशोक शर्मा को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
इस मामले में अभी भी दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। बता दें कि छह अगस्त 2015 को तत्कालीन एएसपी अभिषेक यादव और तत्कालीन एसडीएम सदर ललता प्रसाद शाक्य की संयुक्त छापेमारी में सामूहिक नकल का खुलासा हुआ था।
विज्ञापन
टीम ने नगर कोतवाली के निकट सागर आईटीआई से आईटीआई के नोडल अधिकारी संजय किशोर समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। नामजद आरोपियों में शिवचरन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अशोक शर्मा, विजय कौशिक, सुरेंद्र मोहन शर्मा, चौधरी महेंद्र सिंह और कमल सागर तब से फरार थे।
विज्ञापन
कुछ माह पहले कमल सागर ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। हाल ही में 20 जून को चौधरी महेंद्र सिंह ने कोर्ट में सरेंडर किया था। नगर कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि अशोक शर्मा ने सीजेएम कोर्ट में सरेंडर कर दिया।
कोर्ट ने अशोक शर्मा की जमानत याचिका खारिज करते हुए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। विजय कौशिक और सुरेंद्र मोहन शर्मा अभी भी फरार हैं।