{"_id":"580ba9d24f1c1b10307057f5","slug":"arrested-the-accused-fled-from-the-custody-of-outbreak","type":"story","status":"publish","title_hn":"कस्टडी से भागा शांतिभंग का आरोपी दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कस्टडी से भागा शांतिभंग का आरोपी दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
Updated Sat, 22 Oct 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
कस्टडी से भागा शांतिभंग का आरोपी दबोचा
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शांतिभंग के आरोप में एसडीएम कोर्ट लाया गया एक आरोपी पुलिस कस्टडी से भाग निकला। मौके पर मौजूद एक ग्रामीण ने पीछाकर उसे दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी मानसिक विक्षिप्त बताया जा रहा है।
विज्ञापन
शुक्रवार शाम शांतिभंग के आरोप में पुलिस आरोपी बब्बू को लेकर एसडीएम कोर्ट आई थी। इसी दौरान आरोपी जमीन पर गिरने का नाटक करने लगा। इस हालत में देख पुलिस घबरा गई। तभी मौका देखकर आरोपी वहां से भागने लगा।
विज्ञापन
आरोपी को भागते देख पुलिस भी पीछे दौड़ी और बाहर जाकर शोर मचा दिया। वहां मौजूद बौरोली गांव निवासी ग्रामीण वेदपाल सिंह ने पीछा कर बब्बू को दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। तब कहीं जाकर पुलिस ने राहत की सांस ली। एसडीएम राहुल यादव ने कहा कि बब्बू मानसिक रूप से विक्षिप्त था।
विज्ञापन