{"_id":"56fac3fc4f1c1b5c51f002b6","slug":"anita-s-death-had-resulted-from-excessive-bleeding","type":"story","status":"publish","title_hn":"अत्यधिक रक्तस्राव से हुई थी अनीता की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अत्यधिक रक्तस्राव से हुई थी अनीता की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Tue, 29 Mar 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
मौत1
- फोटो : अमर उजाला
शिकारपुर के निजी अस्पताल में असरौली की महिला अनीता की मौत अत्यधिक रक्तस्राव से हुई थी। इसका खुलासा महिला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ है। 27 मार्च को अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के गांव असरौली निवासी अनीता पत्नी सुनील की शिकारपुर के लोकप्रिय अस्पताल में मौत हो गई थी।
विज्ञापन
मौत के बाद अस्पताल पहुंचे परिजनों ने भारी हंगामा किया था। काफी गहमा गहमी के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया था। महिला के पति सुनील पुत्र श्यौराज सिंह की तहरीर पर अस्पताल के संचालक डॉ.स्वतंत्र कुमार और पत्नी डॉ.वर्षा शर्मा के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन
एसएचओ शत्रुघभन उपाध्याय ने बताया कि रक्तस्राव किन कारणों से हुआ इसकी जांच सीएमओ के निर्देशन में गठित एक टीम कर रही है।