फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   All Records missing from BSA office.

बीएसए कार्यालय से शिक्षक नियुक्ति का रिकार्ड गायब

Sat, 16 Jan 2016 10:21 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sat, 16 Jan 2016 10:21 PM IST
विज्ञापन
All Records missing from BSA office.
बेसिक शिक्षा विभाग कार्यालय से शिक्षक नियुक्ति का रिकार्ड गायब है। जानकारी के मुताबिक शिक्षकों की नियुक्ति में फर्जीवाड़ा सामने आने पर अफसरों ने मामले की जांच के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन


जांच के दौरान सीडीओ ने कार्यवाहक बीएसए से नियुक्ति से संबंधित फाइल तलब की। जब कार्यवाहक बीएसए ने दफ्तर के बाबू से फाइल तलब की तो जवाब आया कि पुराने साहब फाइल साथ ले गए। इस खुलासे से विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि हटाए गए कार्यवाहक बीएसए के कार्यकाल में प्राथमिक विद्यालयों और जूनियर हाईस्कूल में करीब 700 शिक्षकों की नियुक्ति हुई थी।

शिक्षकों की नियुक्ति के समय से ही अवैध वसूली और समायोजन ट्रांसफर में फर्जीवाड़े के आरोप लगते रहे। इस खेल में कई विभागीय अफसरों और बाबूओं की मिलीभगत भी सामने आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके चलते तत्कालीन कार्यवाहक बीएसए डॉ. पूरन सिंह को अपनी कुर्सी भी गंवानी पड़ी। मुख्य विकास अधिकारी चुनकू राम पटेल ने मौजूदा कार्यवाहक बीएसए विनोद कुमार को शिक्षक नियुक्ति का रिकार्ड तलब कर जांच के आदेश जारी किए हैं।

विनोद कुमार ने शुक्रवार को बाबूओं से रिकार्ड तलब किया तो बाबुओं ने बताया कि संबंधित रिकार्ड और फाइल पुराने साहब (हटाए गए कार्यवाहक बीएसए) के पास है।

इससे विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं, सीडीओ चुनकू राम पटेल का कहना है कि रिकार्ड और फाइल हर हाल में प्राप्त की जाएंगी। नियुक्ति में फर्जीवाड़ा करने वाले बाबुओं और अफसरों पर जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


बेसिक शिक्षा विभाग के दफ्तर से रिकार्ड गायब है। इस बारे में सीडीओ को अवगत करवा दिया गया है। अब जो भी आदेश मिलेगा उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - विनोद कुमार, कार्यवाहक बीएसए

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed