{"_id":"5751a9fd4f1c1bd649108fb4","slug":"alcohol-smugglers-killed-in-the-police-jeep-collision","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब तस्करों ने पुलिस जीप में मारी टक्कर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब तस्करों ने पुलिस जीप में मारी टक्कर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Fri, 03 Jun 2016 10:04 PM IST
विज्ञापन
टक्कर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौकी क्षेत्र में शराब तस्करों के हौंसले इस कदर बुलंद हैं कि वह पुलिस के रुकने का इशारा करने पर उन्हें कुचलने की कोशिश करने से भी बाज नहंी आते। बृहस्पतिवार रात तस्करों ने पुलिस जीप में सामने से टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हालांकि पुलिस ने एक तस्कर को दबोच लिया जबकि दो भाग गए। आरोपियों की गाड़ी से 12 पेटी अवैध शराब बरामद की गई है। पुलिस के मुताबिक, बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे पुलिस जीप से गश्त कर रही थी।
विज्ञापन
तभी सूचना मिली कि ककोड़ की ओर से एक कार से अवैध शराब लाया जा रहा है। पुलिस ने जब एक संदिग्ध कार को रुकने का इशारा किया तो तस्करों ने पुलिस की जीप में ही टक्कर मार दी। टीम ने पीछाकर एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया, जिसकी पहचान असित पुत्र नरेंद्र निवासी गांव धनौरा थाना ककोड़ के रूप में की गई है।
विज्ञापन