{"_id":"a80c4ee956749b0e5174e830fb4f553f","slug":"after-the-engagement-be-broken-relationship-in-dowry-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी से पहले ही मांगा दहेज, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी से पहले ही मांगा दहेज, रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला, स्याना
Updated Thu, 21 Jan 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
शादी से पहले दहेज में दो लाख रुपये व कार की मांग करने पर लड़की पक्ष ने लड़का सहित उसकी मां, बहन व पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
धनियावली निवासी अमरजीत सिंह ने अपनी पुत्री का रिश्ता सेहल के परमजीत सिंह के साथ तय किया। दोनों ओर से रस्म अदायगी भी हुई। 16 फरवरी को शादी भी तय हो गई।
बताया जा रहा है कि शादी से पहले ही परमजीत व उसकी मां ईश्वरी देवी, बहन रिंकी व पिता ओमवीर ने दहेज में दो लाख रुपये और कार की मांग शुरू कर दी। अमरजीत व उसके परिवारीजनों ने काफी समझाने बुझाने का प्रयास किया।
चारों लोगों के खिलाफ लड़की पक्ष ने स्याना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।