फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   a guyes came court with pistol, seized

पिस्टल लेकर पहुंचा था कोर्ट, जब्त

Fri, 02 Sep 2016 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो /बुलंदशहर Updated Fri, 02 Sep 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
a guyes came court with pistol, seized
अपराध - फोटो : अमर उजाला

परिचित की पेशी पर उसके साथ पिस्टल लेकर कोर्ट पहुंचे युवक को पुलिस ने सर्च अभियान के दौरान पकड़ लिया। जांच में पिस्टल लाइसेंसी निकली तो उसे जब्त कर लाइसेंस के निरस्तीकरण की संस्तुति की गई। इसी दौरान एक युवक को चाकू के साथ दबोचा गया।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को एसपी सिटी मान सिंह चौहान के नेतृत्व में जिला न्यायालय परिसर में सर्च अभियान चलाया गया। करीब तीन घंटे तक चले सर्च अभियान में पुलिस ने करीब 200 से ज्यादा लोगों की चेकिंग की। चेकिंग के दौरान न्यायालय परिसर में अलीगढ़ निवासी अजय के पास पिस्टल पकड़ी गई।
विज्ञापन


हालांकि जांच में पिस्टल लाइसेंसी निकली, लेकिन शस्त्र अधिनियम के तहत हथियार को न्यायालय परिसर में ले जाना अवैध है। पुलिस ने अजय की पिस्टल जब्त कर ली और लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा शिकारपुर निवासी दीपक पुत्र बबली के पास से पुलिस ने चेकिंग के दौरान चाकू बरामद किया। दीपक को तत्काल हिरासत में ले लिया गया। अभियान के दौरान सीओ सिटी डॉ. धर्मेंद्र यादव, कोतवाल राजवर्धन गौड़, प्रताप कुमार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed