{"_id":"5bd20772bdec2269424c0508","slug":"81540491122-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन से कटकर महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन से कटकर महिला की मौत
Updated Thu, 25 Oct 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन से कटकर महिला की मौत
खुर्जा। रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से कटकर महिला की मौत हो गई। सुबह सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अलीगढ़ भेज दिया।
बृहस्पतिवार सुबह जंक्शन पर प्लेटफार्म नंबर 1 के ट्रैक पर महिला का शव देखकर सनसनी फैल गई। लोगों ने जब देखा तो इसकी सूचना जीआरपी को दी। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव की शिनाख्त का प्रयास करना शुरू कर दिया। कुछ देर के बाद महिला की शिनाख्त जंक्शन निवासी अंजली पत्नी कौशल के रूप में की गई। जीआरपी प्रभारी रजनीश यादव ने बताया महिला की शिनाख्त के बाद उसका शव पोस्टमार्टम के लिए अलीगढ़ भेज दिया गया। घटना की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।