फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   नोट बदलने के बहाने महिला से 12 हजार ठगे

नोट बदलने के बहाने महिला से 12 हजार ठगे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 05 Feb 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
नोट बदलने के बहाने महिला से 12 हजार ठगे
नोट बदलने के बहाने महिला से 12 हजार ठगे
विज्ञापन

गुलावठी। स्थानीय मोहल्ला रामनगर निवासी महिला केसर पत्नी नीरज कुमार से एक शातिर व्यक्ति ने नोट बदलने के बहाने 12 हजार रुपये ले लिए। केसर ने बताया कि वह जीटी रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में अपने खाते में रुपया जमा करने गई थी। जब वह पैसा जमा करने के लिए फार्म भर रही थी तो एक व्यक्ति ने इशारा कर उसे बैंक के गेट पर बुलाया और कहा कि उसे 12 हजार रुपयों की जरूरत है। जब उसने नोट बदलने से मना कर दिया तो उस व्यक्ति ने एक रुमाल में बंधी गड्डी उसे थमा दी और कहा कि इसमें डेढ़ लाख रुपये हैं बाकी के रुपये वह आकर ले लेगा। इसके बाद काफी देर तक उसके नहीं लौटने पर जब उसने गड्डी खोली तो उसमें नोट के आकार के कागज भरे हुए मिले। केसर ने पति के साथ थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। मामले में पुलिस ने जांच कर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed