फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   फेसबुक पर सीएम-पीएम पर की अशोभनीय टिप्पणी

फेसबुक पर सीएम-पीएम पर की अशोभनीय टिप्पणी

Fri, 08 Sep 2017 10:52 PM IST
Updated Fri, 08 Sep 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
फेसबुक पर सीएम-पीएम पर की अशोभनीय टिप्पणी
फेसबुक पर सीएम-पीएम पर की अशोभनीय टिप्पणी
विज्ञापन

- यूपी पुलिस को गिरफ्तार करने का दिया खुला चैंलेज
- भाजपाइयों की तहरीर पर देर रात पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
- खुर्जा विधायक, क्षेत्रीय सांसद के लिए भी गलत शब्द प्रयोग करे
अमर उजाला ब्यूरो
खुर्जा (बुलंदशहर)।
सोशल साइट फेसबुक पर देश के प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री के लिए अशोभनीय टिप्पणी करने का मामला सामने आया है। वीडियो में टिप्पणी करने वाले युवक के खिलाफ भाजपाइयों की तहरीर पर देर रात कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वायरल हुए वीडियो में युवक ने यूपी पुलिस को गिरफ्तार करने का खुला चैलेंज देते हुए क्षेत्रीय विधायक, सांसद के खिलाफ भी गलत शब्दों का प्रयोग किया है। वहीं पुलिस ने फिलहाल हल्की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। एसएसपी मुनिराज ने कहा कि तफ्तीश के बाद उचित धाराओं में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
सोशल साइट फेसबुक पर देश के पीएम नरेंद्र मोदी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के लिए अनर्गल शब्दाें का प्रयोग करने वाले एक युवक का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में युवक ने भाजपाइयों के लिए बेहद अभद्र शब्दों का प्रयोग करते हुए यूपी पुलिस को उसे गिरफ्तार करने का खुला चैंलेज दिया है। वायरल वीडियो में विधायक बिजेंद्र सिंह और क्षेत्रीय सांसद डॉ. महेश शर्मा के लिए भी गलत शब्दों का इस्तेमाल किया है। इसके अलावा आरोपी युवक ने मीडिया कर्मियों के लिए भी गलत शब्दों का प्रयोग किया है। मामले में देर रात भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष हरजीत टीटू और अन्य भाजपाइयों की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने चंद्रलोक कॉलोनी निवासी युवक पुष्पेंद्र चौधरी के खिलाफ 500, 501, 66 और 66 ए आईटी एक्ट के दुरुपयोग की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। इस दौरान कोतवाली पर नगर अध्यक्ष हरजीत टीटू, सुदेश वाल्मीकि, राजकुमार प्रजापति, खेमचंद शर्मा, राजू वर्मा, अजय शर्मा, रामेश्वर सैनी, विकास गुप्ता, अनिल सैनी, राजवीर, संजय और सुनील सैनी समेत अनेक भाजपाई मौजूद रहे। एसएचओ भानु प्रताप सिंह ने रिपोर्ट दर्ज होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन


एसएसपी बोले
एसएसपी मुनिराज ने कहा कि तफ्तीश के दौरान आरोपी युवक पर सख्ती कर उचित धाराएं लगाई जाएगी। युवक को जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

क्या बोले विधायक
खुर्जा विधायक बिजेंद्र सिंह ने बताया कि गंदी मानसिकता वाले युवक के खिलाफ खुर्जा पुलिस को सख्त धाराओं में कार्रवाई करनी चाहिए। अगर प्रकरण में सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो वह पूरे प्रकरण को सीएम तक ले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed