फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   6.84 million fraud by officers

6.84 लाख के फर्जीवाड़े ने उड़ाई अफसरों की नींद

Wed, 10 Aug 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर Updated Wed, 10 Aug 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
6.84 million fraud by officers
रूपये - फोटो : ब्यूरो

डाक विभाग के डाक जीवन बीमा निगम में उजागर हुए 6.84 लाख के फर्जीवाड़े  ने अफसरों की नींद उड़ा दी है। इस फर्जीवाड़े में पोस्टमास्टर और सुपरवाइजर सहित चार कर्मचारी निलंबित हो चुके हैं। उनसे राशि को वसूल कर लिया और इस मामले में अभी भी तीन और कर्मचारी रडार पर हैं।

विज्ञापन


मुख्य डाक अधीक्षक ने दावा किया कि फर्जीवाड़े की जांच जारी है। कई और ऐसे मामले सामने आ सकते हैं।  मुख्य डाक अधीक्षक ने डाक जीवन बीमा निगम के तहत होने वाले बीमा की फाइलों की जांच की थी। अधीक्षक ने जांच में पाया कि बीमा की जमा की गई राशि की रसीद तो काटी गई, मगर उसे बीमा में नहीं दर्शाया गया।
विज्ञापन


इसकी जब गहन जांच की गई तो एक के बाद एक फर्जीवाड़े की तह खुलने लगी और 6.84 लाख का फर्जीवाड़ा सामने आया। इस पर अफसर और बाबुओं को तलब किया गया। इसमें पोस्टमास्टर और सुपरवाइजर के साथ दो बाबुओं की मिलीभगत सामने आई। इस पर इन चारों को निलंबित करते हुए उनसे डकारी गई राशि वसूल की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 पोस्टमास्टर और सुपरवाइजर सहित चार को निलंबित कर राशि वसूल कर ली है। जांच जारी है और तीन और कर्मचारी उनकी रडार पर हैं। - वाईपी सिंह, मुख्य डाक अधीक्षक बुलंदशहर 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed