{"_id":"5c48bef8bdec22281746eb34","slug":"51548271352-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्याना बवाल: न पुलिस ले रही कुर्की, न आरोपी कर रहे सरेंडर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्याना बवाल: न पुलिस ले रही कुर्की, न आरोपी कर रहे सरेंडर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्याना बवाल: न पुलिस ले रही कुर्की, न आरोपी कर रहे सरेंडर
बुलंदशहर। स्याना बवाल प्रकरण को 55 दिन का समय बीत चुका है, लेकिन आठ नामजद आरोपियों की न तो गिरफ्तारी हुई है और न ही पुलिस इन आरोपियों के घर की कुर्की की मांग न्यायालय से कर रही है। मामले में अभी तक कु ल 37 आरोपी की सलाखों के पीछे पहुंचे हैं, जिनमें से 18 आरोपी नामजद हैं जबकि 19 आरोपियों की शिनाख्त वीडियो के आधार पर हुई थी।
बीते तीन दिसंबर को स्याना की चिंगरावठी चौकी पर गोवंश कटान को लेकर हुए हंगामे ने बवाल का रूप ले लिया था। इसमें स्याना कोतवाल सुबोध कुमार सिंह व चिंगरावठी निवासी युवक सुमित की गोली लगने से मौत हो गई थी। पुलिस ने मामले में 27 नामजद और 50-60 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी थी। मामले में धीरे-धीरे अब तक पुलिस 37 आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचा चुकी है। जबकि, अन्य आठ नामजद व अज्ञात आरोपी पुलिस के चंगुल से दूर हैं। बुधवार को भी मामले में किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है। हालांकि, पुलिस हत्याकांड का खुलासा पूर्व में ही कर चुकी है, लेकिन फरार आठ नामजद व अज्ञात आरोपियों की तलाश में पुलिस का हर कदम गलत पड़ता नजर आ रहा है। पुलिस को आरोपी लगातार छका रहे हैं। यही नहीं, कुछ आरोपियों के घर की कुर्की पुलिस कर सकती है, लेकिन पुलिस ने अब तक समय पूरा होने के बावजूद आरोपियों के घर की कुर्की की मांग न्यायालय में नहीं की है। एसपी सिटी अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में जल्द ही सभी आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया जाएगा। गिरफ्तारी न होने पर कुर्की भी जल्द की जाएगी।