फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   5 lakhs looted from businessman

व्यापारी को घायल कर 5 लाख लूटे

Wed, 23 Mar 2016 11:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिकंदराबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, सिकंदराबाद Updated Wed, 23 Mar 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
5 lakhs looted from businessman
लूट - फोटो : अमर उजाला
कोतवाली क्षेत्र में दनकौर रोड पर दिन ढलते ही बदमाशों ने बाइक सवार व्यापारी से पांच लाख रुपये लूट लिए। विरोध करने पर व्यापारी के सिर में सरिया मारकर घायल कर दिया।
विज्ञापन


गुलावठी निवासी यूनुस पुत्र सिराज ने पुलिस को बताया कि वह थोक में पुरानी साड़ी बेचने का काम करता है। बुधवार शाम उसने सिकंद्राबाद क्षेत्र से कलेक्शन किया। उसके पास करीब 5 लाख रुपये थे। शाम 5.30 बजे वह और कलेक्शन करने के लिए सिकंद्राबाद से बाइक पर नोएडा जा रहा था।
विज्ञापन


दनकौर रोड पर निजामपुर की पुलिया के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने रोकने की कोशिश की। न रुकने पर बदमाशों ने उसके सिर पर सरिए से वार कर दिया। जिससे वह बाइक लेकर सड़क किनारे गिरकर घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाश पांच लाख्र रुपये लूटकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल यूनुस को सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस मामला संदिग्ध बता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed