{"_id":"5b5cbb3e4f1c1b4d748b782d","slug":"31532803902-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टाटा कैंटर से आबकारी टीम ने 235 पेटी शराब दबोची","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टाटा कैंटर से आबकारी टीम ने 235 पेटी शराब दबोची
Updated Sun, 29 Jul 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आबकारी विभाग ने कैंटर से 235 पेटी शराब बरामद क ी
खुर्जा। आबकारी टीम ने मुखबिर की सूचना पर बगराई मोड़ के पास एक कैंटर से 235 पेटी हरियाणा मार्का शराब बरामद की। इस दौरान आरोपी चालक मौके से भागने में कामयाब रहा। टीम ने अज्ञात चालक और वाहन स्वामी के खिलाफ तहरीर देते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
आबकारी निरीक्षक शैलेष शुक्ला ने बताया कि उन्हें मुखबिर से कैंटर में हरियाणा मार्का शराब ले जाने की सूचना मिली। सूचना पर जिला आबकारी अधिकारी आंनद शंकर राय के निर्देश में आबकारी निरीक्षक जीपी गुप्ता और टीम के साथ खुर्जा स्थित बगराई चौराहे पर पहुंचकर कैंटर को रोक लिया। गाड़ी रुकते ही चालक कूदकर फरार हो गया। वाहन की तलाशी में मुर्गी दाने की बोरियां के नीचे छुपाकर रखी हुई 235 शराब की पेटियां बरामद हुई। पकड़ी गई शराब की कीमत 12 लाख 50 हजार बताई गई है। आबकारी निरीक्षक ने बताया कि फरार चालक और वाहन स्वामी के खिलाफ तहरीर देते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।