फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   3 households looted in dushhara villege.

दशहरा के तीन घरों में डकैती

Mon, 25 Jan 2016 10:55 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Mon, 25 Jan 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
3 households looted in dushhara villege.
क्षेत्र के दशहरा गांव में बदमाशों ने जमकर तांडव मचाया। अमरूद के बाग में घुसे नकाबपोश हथियारबंद डकैतों ने वहां रह रहे तीन परिवार के लोगों को बंधक बनाकर नगदी, ज्वेलरी आदि कीमती सामान लूट लिए।
विज्ञापन


विरोध करने पर बदमाशों ने मां-बेटी को गोली मार कर घायल कर दिया। वहीं परिवार की महिला समेत तीन लोगों को चाकू मारकर लहूलुहान कर दिया।

फायरिंग सुनकर भी पचास मीटर की दूरी पर खड़ी पुलिस ने मौके पर पहुंचने की जहमत नहीं उठाई। ग्रामीणों के बढ़ते दबाव पर पुलिस सायरन बजाते हुए घटनास्थल पर पहुंची तब बदमाश भागे।
विज्ञापन


दशहरा निवासी प्रधान मधुर प्रताप का गांव में ही अमरूद का बाग है। बाग की रखवाली के लिए वहां तीन परिवार डेरा डालकर रहते हैं। रविवार रात एक दर्जन बदमाश बाग में घुस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाशों ने सबसे पहले वहां रह रहे रामकिशोर के डेरे पर धावा बोला। परिवार के पांच सदस्यों को बंधक बनाकर नलकूप में बंद कर दिया। बदमाशों ने 5 हजार नगदी, एक किलो चांदी और एक तोला सोने की ज्वेलरी लूट ली।

इसके बाद बदमाश राजपाल के डेरे में घुस गए। यहां से बदमाशों ने राजपाल, उनकी पत्नी बसंती, और दोनों बेटियों रेखा तथा मोनू के हाथ पांव बांधकर डाल दिया।

बदमाशों ने राजपाल के पास से 20 हजार नगदी, आधी किलो चांदी और दो तोले सोने की ज्वेलरी लूट ली। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश रोहताश के डेरे पर पहुंचे।

बदमाशों ने रोहताश और उनकी पत्नी सोनदेई, बेटा राकेश और उसकी पत्नी बबली और दूसरा बेटा संजय को तमंचे के बल पर बंधक बना लिया। बदमाशों ने 25 हजार नगदी, एक किलो चांदी और दो तोले सोने की ज्चेलरी लूट ली।

बदमाश को दबोचने पर गुस्साए साथी
रोहताश के बेटे राकेश ने किसी तरह खुद को बंधन मुक्त कर एक बदमाश को दबोच लिया और उसका नकाब उतार लिया। साथी को घिरता देख बदमाशों ने राकेश को चाकुओं से लहूलुहान कर दिया।

राकेश को पत्नी बबली और भाई संजय भी बंधन मुक्त होकर पहुंच गए, बदमाशों ने उन्हें भी चाकू मार कर घायल कर दिया। इसके बाद बदमाशों ने रोहताश की पत्नी सोनदेई और बेटी शारदा को गोली मार कर घायल कर दिया।

सोती रही पचास मीटर की दूरी पर खड़ी पुलिस
ग्रामीणों के मुताबिक वारदात के दौरान घटना स्थल से 50 मीटर की दूरी पर पुलिस सोती रही। फायरिंग सुनने के बाद भी पुलिस की नींद नहीं टूटी।

ताबड़तोड़ फायरिंग की आवाज सुनने के बाद ग्रामीण हरिकिशन दौड़ कर पुलिस जीप के पास पहुंचा और सूचना दी, तब जाकर पुलिस जागी और सायरन बजाना शुरू किया। सायरन की आवाज सुनते ही बदमाश मौके से फरार हो गए।


मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी हालत गंभीर होने पर हायर मेडिकल के लिए मेरठ रेफर कर दिया गया।

घटना से गांव में मचा हड़कंप
वारदात से पूरे गांव में हड़कंप मचा रहा। वहीं पीड़ित परिवार के लोग काफी दहशत में है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना का मौका मुआयना किया।

पीड़ितों की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। जल्द ही बदमाशों को पकड़ कर घटना का खुलासा किया जाएगा। - आरएल निरंजन, सीओ खुर्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed