फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने दबोचे नशे के सौदागर

मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने दबोचे नशे के सौदागर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने दबोचे नशे के सौदागर
मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने दबोचे नशे के सौदागर
विज्ञापन


बुलंदशहर। नगर कोतवाली पुलिस ने शनिवार देर रात ततारपुर रोड पर मुठभेड़ के दौरान दो बड़े नशे के सौदागरों को दबोच लिया। आरोपियों के पास से पुलिस ने भारी मात्रा में नशीली गोलियां भी बरामद की हैं। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

एसपी सिटी अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शनिवार देर रात नगर कोतवाली पुलिस की एक टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि गांव ततारपुर रोड पर स्थित एक पीर के निकट दो संदिग्ध व्यक्ति खड़े हैं। जिनके पास अवैध असलहा व काफी मात्रा में नशीली गोलियां हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर आरोपियों की घेराबंदी शुरू कर दी। लेकिन, इस दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की और भागने की कोशिश करने लगे। गनीमत रही कि बदमाशों की गोली से किसी को कोई हानि नहीं हुई। इसके बाद नगर कोतवाली पुलिस ने घेराबंदी कर कुछ ही दूरी पर दोनों आरोपियों को दबोच लिया। आरोपियों की शिनाख्त दानिश निवासी धमैड़ा अड्डा थाना कोतवाली नगर व मुजम्मिल निवासी मोहल्ला चोहट्टा ऊपर कोट थाना कोतवाली नगर के रूप में हुई। आरोपियों के पास से पुलिस ने दो तमंचे व 1650 नशीली गोलियां बरामद की हैं। एसपी सिटी ने बताया कि दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed