{"_id":"5c797d16bdec22094a2c923a","slug":"21551465750-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, परिजनों में कोहराम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिपाही ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, परिजनों में कोहराम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिपाही ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, परिजनों में मचा कोहराम
अनूपशहर। बागपत में डायल 100 पर तैनात सिपाही ने बृहस्पतिवार देर रात अनूपशहर थाना क्षेत्र स्थित अपने गांव मलकपुर में फंदे से लटक कर जीवन लीला समाप्त कर ली। शुक्रवार सुबह उसके कमरे का दरवाजा न खुलने पर परिजनों को मामले की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं, सिपाही की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव मलकपुर निवासी कुवेंद्र सिंह(33) पुत्र भूपसिंह बागपत में डायल 100 पर तैनात थे। मृतक सिपाही के पिता भूपसिंह ने बताया कि कुवेंद्र एक माह की छुट्टी लेकर करीब बीस दिन पहले ही गांव आया था। बृहस्पतिवार देर रात को वह एक रिश्तेदारी से गांव लौटा था। अपने साथ लाई मिठाई उसने बच्चों को खिलाई थी। इसके बाद वह अपने कमरे में चला गया था। बताया गया कि रात करीब एक बजे जब उसके कमरे में जाकर देखा तो कुवेंद्र का शव पंखे पर फंदे से लटका हुआ था। जबकि, कमरे की कुंडी अंदर से लगी हुई थी। परिजनों ने दरवाजा तोड़ने की कोशिश की, लेकिन नाकामयाब रहे, इसके बाद परिजनों ने थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कमरे की दीवार को तोड़ा और शव को नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कुवेंद्र की आत्महत्या किए जाने के कारणों का अभी तक कुछ पता नहीं लग सका है। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।