{"_id":"5c59d6c9bdec224ba94b6dbb","slug":"21549391561-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूली बस ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूली बस ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल बस ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत
जहांगीराबाद। कोतवाली क्षेत्र के गांव जसैर के पास एक स्कूली बस ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देेने के बाद चालक बस को लेकर भाग गया। घटना के विरोध में परिजनों व ग्रामीणों ने घटनास्थल पर जाम लगाने का प्रयास किया, लेकिन सपा नेता हिमायत अली के आश्वासन पर उन्होेंने जाम नही लगाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक कस्बा खानपुर के मोहल्ला चौहान बस्ती निवासी शफीक पहलवान का 25 वर्षीय पुत्र मोहम्मद माज उर्फ आसू खानपुर से बाइक से दवाई लेने जहांगीराबाद जा रहा था। सुबह नौ बजे के करीब गांव जसैर के पास सामने की ओर से आ रही एक स्कूली बस ने माज की बाइक को टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि माज की बाइक पूरी तरह चकनाचूर हो गई। घटना में माज की मौके पर ही मौत हो गई। जेब से मिले कागजों के आधार पर ग्रामीणों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों व ग्रामीणों ने जहांगीराबाद-खानपुर मार्ग पर जाम लगाने का प्रयास किया। इस दौरान सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष हिमायत अली व गांव प्रधान ओमपाल लोधी के आश्वासन पर गुस्साए लोग शांत हो गए। कोतवाल जेके तिवारी ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर बस चालक के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है। माज के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।