{"_id":"5c59d78abdec225eb27aa539","slug":"201549391754-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिर में चोट लगने से हुई थी व्यापारी की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिर में चोट लगने से हुई थी व्यापारी की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिर में चोट लगने से हुई थी व्यापारी की मौत
नरौरा। नगर के बिल्डिंग मैटेरियल एवं हार्डवेयर के बड़े व्यापारी व मुनीम की तीन दिन पूर्व संदिग्ध हालत में हुई मौत की गुत्थी अभी सुलझ नहीं सकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार व्यापारी के सिर के पिछले हिस्से में चोट के बाद कोमा में जाने का मामला सामने आया है। लेकिन मुनीम अमित अग्रवाल की मौत का कारण अनसर्टेन बताया गया है। हालांकि विस्तृत जांच के लिए दोनों ही मृतकों का बिसरा जांच को भेजा गया है।
भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष बिशनचंद्र वार्ष्णेय के छोटे पुत्र व्यापारी कृष्णराज वार्ष्णेय व मुनीम बाजितपुर निवासी अमित संदिग्ध अवस्था में प्रतिष्ठान परिसर के एक कक्ष में शनिवार की रात मृत मिले थे। पुलिस दोनों की मौत का कारण प्रथम दृष्टया कमरे में जल रहे अलाव के कारण दम घुटना मान रही थी। लेकिन पीएम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत की पुष्टि नहीं हुई है। घटना के अनसुलझी पहेली बन जाने के कारण नगर व क्षेत्र में इसे लेकर चर्चाएं हैं। प्रभारी निरीक्षक देवकीनंदन राजपूत ने बताया पीएम रिपोर्ट में कृष्णराज वार्ष्णेय के अलाव पर गिरे मिलने के कारण पेट के आसपास का कुछ हिस्सा जला होना पाया गया। मौत का कारण सिर के पिछले हिस्से में चोट आने के बाद कोमा में जाना दर्शाया गया है। जबकि अमित अग्रवाल की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। दोनों मृतकों का बिसरा प्रिजर्व कर प्रयोगशाला भेजा गया है। जिसकी जांच रिपोर्ट आने पर स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। मामले में कोई तहरीर पुलिस को नहीं मिली है। लेकिन पुलिस सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है।