फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   2.30 lakhs from the farmer's account

किसान के खाते से 2.30 लाख उड़ाए

Tue, 28 Mar 2017 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर Updated Tue, 28 Mar 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
2.30 lakhs from the farmer's account
किसान के खाते से 2.30 लाख उड़ाए - फोटो : अमर उजाला

अरनिया स्थित पीएनबी की शाखा के अफसरों का नया कारनामा सामने आया है। बैंक अफसरों ने एक किसान का फर्जी क्रेडिट कार्ड बनाकर उसके खाते से 2.30 लाख रुपये उड़ा लिए। खाते से रकम गायब देख किसान के होश उड़ गए।

विज्ञापन


अब कोर्ट के आदेश पर बैंक अफसर-कर्मियाें के खिलाफ फ्रॉड करने की संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज हो गई है। पुलिस ने जांच शुरु कर दी है। जिला हापुड़ के गांव निजामपुर निवासी किसान महावीर सिंह की अरनिया क्षेत्र के गांव खुटैना में जमीन है। किसान महावीर सिंह ने बताया कि एक जनवरी 2015 को उसने कृषि कार्ड के खाते में 2.39 लाख रुपये ड़ाले थे।
विज्ञापन


इसके बाद विगत 18 फरवरी 2017 को वह बैंक में एंट्री कराने को आया था। आरोप है कि बैंक प्रबंधक और कर्मियों ने प्रिंटर खराब होने की बात कहते हुए उसे टाल दिया। किसान महावीर ने बताया कि 18 मार्च को जब वह कृषि कार्ड बनवाने आया तो उसे खाते से रकम गायब होने की जानकारी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


खाते से रकम गायब देखकर किसान के होश उड़ गए।  मामले में पीड़ित ने थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। हारकर किसान कोर्ट की शरण में गया।


अब कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने पुलिस ने 420, 477,468, 471 जैसी धोखाधड़ी की संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। एसओ ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज  कर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed