फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   प्रेमी के शादी से इंकार पर प्रेमिका ने लगाई आग, मौत

प्रेमी के शादी से इंकार पर प्रेमिका ने लगाई आग, मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2019 11:35 PM IST
विज्ञापन
प्रेमी के शादी से इंकार पर प्रेमिका ने लगाई आग, मौत
प्रेमी के शादी से इंकार पर प्रेमिका ने लगाई आग, मौत
विज्ञापन

बीबीनगर। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने प्रेमी के शादी से इंकार करने पर खुद को आग लगा ली। गंभीर हालत में परिजन युवती को अस्पताल ले गए, जहां से उसे बीबीनगर सीएचसी रेफर कर दिया गया। सीएचसी में चिकित्सकों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। युवती के भाई ने पड़ोसी गांव निवासी आरोपी युवक को नामजद करते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने बीबीनगर थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी बहन पड़ोसी गांव निवासी सोनू पुत्र कुंदन से पिछले 6-7 महीने से फोन पर बात करती थी। बताया कि बीते 31 मार्च को उसकी बहन ने फोन पर सोनू से शादी के लिए बात की, लेकिन उसने शादी करने से इंकार कर दिया। उसके बाद से उसकी बहन काफी तनाव में थी। युवक द्वारा शादी से इंकार करने पर उसकी बहन ने सोमवार को मिट्टी का तेल उड़ेल कर आग लगा ली। उसकी चीख सुनकर परिजनों को मामले की जानकारी हुई, उन्होंने किसी तरह आग पर काबू पाया और गंभीर झुलसी हुई अवस्था में उसे पास ही स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां से चिकित्सकों ने उसे सीएचसी भेज दिया। परिजन युवती को सीएचसी लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवती की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मृतका के भाई ने बताया कि आरोपी युवक सोनू व उसके परिजनों के खातिर ही उसकी बहन ने यह खौफनाक कदम उठाया है। वहीं, थाना प्रभारी अवधेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर युवती का शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed