{"_id":"5c59d78dbdec2273a33970b9","slug":"191549391757-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम विकास अधिकारी पर जानलेवा हमले की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्राम विकास अधिकारी पर जानलेवा हमले की कोशिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम विकास अधिकारी पर जानलेवा हमले की कोशिश
बुलंदशहर। औरंगाबाद थाना क्षेत्र में खानपुर मोड़ पर कार सवारों ने ग्राम विकास अधिकारी की बाइक में टक्कर मारकर जानलेवा हमले की कोशिश की। बाइक से गिरने के कारण वह घायल हो गए। राहगीरों को देख कर आरोपी कार सवार मौके से भाग गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
सोमवार को ग्राम विकास अधिकारी अनिल कुमार बाइक से किसी कार्य से विकास खंड कार्यालय स्याना जा रहे थे। उन्होंने बताया कि लखावटी से आगे खानपुर मोड़ के पास पहुंचने पर सफेद कार मेें सवार लोगों ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह गिर पड़े और घायल हो गए। आरोप है कि कार सवारों ने उन्हें जान से मारने की कोशिश की मकसद से घटना को अंजाम दिया। हालांकि राहगीरों को देखकर आरोपी कार सवार मौके से भाग गए। किसी तरह थाने पहुंचकर पीड़ित ने अज्ञात कार सवारोें के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले में जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रही है। ब्यूरो