फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   न्यायालय के रिकार्ड रूम में लगी आग, रिकार्ड जलकर खाक

न्यायालय के रिकार्ड रूम में लगी आग, रिकार्ड जलकर खाक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2019 11:55 PM IST
विज्ञापन
न्यायालय के रिकार्ड रूम में लगी आग, रिकार्ड जलकर खाक
न्यायालय के रिकार्ड रूम में लगी आग, फाइलें जलकर खाक
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिला न्यायालय परिसर के रिकार्ड रुम में बृहस्पतिवार देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। सूचना मिलते ही जिला पुलिस व प्रशासन में हड़कंप मच गया। देर रात तक आग बुझाने का कार्य किया जा रहा था।

बृहस्पतिवार देर शाम करीब साढ़े सात बजे किसी ने रिकार्ड रुम से धुआं निकलता देखा। इसकी सूचना तत्काल दमकल विभाग और पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल समेत पुलिस प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गया। आग बुझाने के लिए रिकार्ड रुम का दरवाजा जेसीबी मशीन से तोड़वाना पड़ा। जिसके बाद फायर कर्मी आग बुझाने में जुटे हैं। बताया जा रहा है कि रिकार्ड रुम के ऊपरी हिस्से में रखीं फाइलों में आग लगी है। जिससे न्यायालय परिसर धुएं से अट गया है। देर रात तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका था। सूचना मिलते ही विभिन्न न्यायिक अधिकारी, जिलाधिकारी अभय सिंह, एसएसपी एन. कोलांचि समेत अन्य अफसर मौके पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed