{"_id":"5c48bfafbdec222bf4527e82","slug":"171548271535-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यायालय प्रकरण: नौ दिन बाद भी डकैत को दबोचने में पुलिस नाकाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
न्यायालय प्रकरण: नौ दिन बाद भी डकैत को दबोचने में पुलिस नाकाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यायालय प्रकरण: नौ दिन बाद भी डकैत को दबोचने में पुलिस नाकाम
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित जिला न्यायालय परिसर से बीते 15 जनवरी दोपहर को पुलिस अभिरक्षा से पेशी पर जाते समय फरार हुए आरोपी सांवल उर्फ सुनील का पुलिस नौ दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लगा सकी है। आरोपी की तलाश में पुलिस टीमें लगातार खाक छान रही हैं, लेकिन उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
बीते 15 जनवरी को जिला कारागार से डकैती के मामले में आरोपी सांवल उर्फ सुनील निवासी गांव जौंधा, थाना मुरैना मध्य प्रदेश को जिला न्यायालय पेशी पर लाया गया था। दोपहर करीब दो बजे न्यायालय हवालात से एचसीपी प्रवीण, आरक्षी अजय व आरक्षी दीपक की अभिरक्षा में आरोपी सांवल व अन्य बंदी पेशी के लिए कोर्ट की तरफ जा रहे थे। बताया गया कि कोर्ट के पास से ही आरोपी सांवल पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया था। आरोपी को फरार हुए 9 दिन बीत चुके हैं, लेकिन आरोपी की तलाश अभी तक नहीं की जा सकी है। आरोपी के फरार होने की सूचना पर अधिकारियों में हड़कंप मच गया था। मामले में हवालात सेशन व सदर के उपनिरीक्षक सुरेंद्र त्यागी ने आरोपी तीन सिपाहियों व फरार आरोपी सांवल उर्फ सुनील के खिलाफ नगर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले में एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने लापरवाही का दोषी मानते हुए तीनों पुलिसकर्मियों को बीते दिनों ही निलंबित कर दिया था। नगर कोतवाल धनंजय मिश्र ने बताया कि फरार आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही फरार डकैत को दबोच लिया जाएगा।