फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   बाइक की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की जिंदा जलाकर हत्या

बाइक की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की जिंदा जलाकर हत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2019 11:25 PM IST
विज्ञापन
बाइक की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की जलाकर हत्या
विज्ञापन


जहांगीराबाद। विवाहिता को जलाकर हत्या करने का मामला सामने आया है। हत्या का कारण अतिरिक्त दहेज के रुप में बाइक देने की मांग पूरी न होना बताया जा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। साथ ही पीड़ित पिता की तहरीर पर आरोपी पति समेत तीन ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

अनूपशहर कोतवाली क्षेत्र के गांव बिरौली निवासी प्रेमसिंह ने अपनी बेटी पूजा की शादी करीब चार वर्ष पूर्व नगर के मोहल्ला लोधान मढ़ैया निवासी राजेंद्र सिंह के पुत्र रिंकू के साथ की थी। शादी में हैसियत से ज्यादा दान दहेज भी दिया गया था, लेकिन ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज के रुप में बाइक की मांग कर रहे थे। आरोप है कि बाइक की मांग पूरी न करने पर ससुराल पक्ष के लोग पूजा को तरह-तरह से प्रताड़ित करते थे। वहीं, अपनी मांग को पूरा करने के लिए दबाब बनाने के लिए कई बार जबरन मायके भी छोड़ दिया गया था। पीड़ित पिता के मुताबिक अपनी आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए पिता ने उनसे मांग पूरी करने को थोड़ा वक्त भी मांगा लेकिन, वह अपनी जिद पर अड़े रहे। आरोप है कि बुधवार देर शाम आरोपी ससुराल पक्ष के लोगों ने पूजा के ऊपर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा दी। मामला बिगड़ता देख यह लोग उसे जिला अस्पताल भी ले गए, लेकिन अस्पताल में इलाज शुरू होने से पहले ही रास्ते में पूजा ने दम तोड़ दिया। मायके पक्ष के लोगों का आरोप है कि पूजा की मौत के बाद भी ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा उन्हें पूजा की मौत के बारे में कोई जानकारी नही मिली। पड़ोस के लोगों से सूचना मिलने पर वह पूजा की ससुराल पहुंचे। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, वहीं पीड़ित पिता की तहरीर पर पति रिंकू, ससुर राजेंद्र व सास रामवती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed