{"_id":"5d1e3d7e8ebc3e3cc35fdb0a","slug":"156226288614-bulandshahr-news144","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस से नीचे उतर रही महिला आई टायर के नीचे, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बस से नीचे उतर रही महिला आई टायर के नीचे, मौत
विज्ञापन
बस से नीचे उतर रही महिला आई पहिये के नीचे, मौत
नरौरा/रामघाट। रामघाट थाना क्षेत्र में तिराहे पर बृहस्पतिवार देर शाम रोडवेज बस से नीचे उतरते समय महिला चालक की लापरवाही से बस के नीचे आ गई। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।
जानकारी के अनुसार अलीगढ़ से नरौरा की ओर जा रही नरौरा डिपो की एक रोडवेज बस में बुधवार की देर शाम अलीगढ़ जनपद के ग्राम दीनापुर निवासी गुडडो देवी पत्नी उधल सिंह लगभग 50 वर्ष अपने पुत्र मनोज कुमार के साथ यात्रा कर रहीं थीं। रामघाट तिराहे पर बस के रोके जाने पर वह दोनों बस से उतरने लगे। गुडडो देवी के उतरने के दौरान ही बस चला दिए जाने से वह गिर गई और बस के नीचे आ गई, पहिये के नीचे दब जाने से उनकी मौके पर मौत हो गई। मृतका के पुत्र मनोज कुमार द्वारा शोर मचाने पर भी चालक ने बस नहीं रोकी। बल्कि बस को दौड़ा दिया। सूचना पर रामघाट पुलिस मौके पर पहुंची। चालक पकड़े जाने के भय से नरौरा डिपो के बाहर बस छोड़ कर फरार हो गया। एसओ रामघाट सुभाष सिंह ने बताया कि मामले में मृतक गुड्डो देवी के के पुत्र मनोज कुमार की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। दुर्घटना करने वाली नरौरा डिपो की बस को कब्जे में ले लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही हैै, जल्द ही उसे दबोच लिया जाएगा।