{"_id":"5d1cecdd8ebc3e3ce43f7655","slug":"156217671014-bulandshahr-news183","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहब, छेड़खानी के मामले में दारोगा आरोपी पक्ष का दे रहा है साथ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
साहब, छेड़खानी के मामले में दारोगा आरोपी पक्ष का दे रहा है साथ
विज्ञापन
साहब, छेड़खानी के मामले में दरोगा आरोपी पक्ष का दे रहा है साथ
बुलंदशहर। एक ओर पुलिस अधिकारी महिला अपराधों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दे रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर थाना स्तर पर पीड़ित दर-दर की ठोकरें खा रहीं हैं। एक मामला छतारी थाना क्षेत्र का सामने आया है। जहां छेड़छाड़ की पीड़िता किशोरी के मामले में दरोगा आरोपी पक्ष से साठगांठ किए हुए है। पीड़िता की शिकायत पर एसएसपी ने सीओ को मामले की जांच सौंप दी है।
बता दें कि छतारी कस्बा निवासी एक किशोरी बुधवार को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ एसएसपी दफ्तर पहुंची। यहां उसने एसएसपी को शिकायती पत्र सौंप कर बताया कि वह एक संस्था की प्रचारक है। गत 31 मई को कस्बा निवासी एक व्यक्ति उनके घर में घुस आया था, आरोपी खुद को अधिवक्ता बता रहा था। आरोप है कि उस दौरान आरोपी ने पीड़िता के साथ छेड़खानी शुरू कर दी। शोर शराबा सुनकर पीड़िता की बहन बचाव में आई तो आरोपी ने अभद्रता करते हुए उनके साथ भी छेड़छाड़ की। इसके बाद आरोपी धमकी देता हुआ चला गया। पीड़िता की शिकायत पर थाना पुलिस ने रिपोर्ट तो दर्ज कर ली थी। लेकिन, मामले में न तो आरोपी पर पॉक्सो एक्ट लगाई गई और न ही आरोपी के खिलाफ अभी तक कोई सख्त कदम उठाया गया है। आरोप है कि थाने पर तैनात एक दरोगा आरोपी पक्ष से साठगांठ किए हुए है। साथ ही पीड़िता के साथ पहुंची आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने आगामी 10 जुलाई तक न्याय न मिलने पर धरने पर बैठने की चेतावनी दी है। वहीं, एसएसपी ने पूरे मामले की जांच सीओ को सौंप कर पीड़िता को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।