फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   विवाहिता से मारपीट, घर से निकाला

विवाहिता से मारपीट, घर से निकाला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
विवाहिता से मारपीट, घर से निकाला
विज्ञापन


बुलंदशहर। ककोड़ थाना क्षेत्र निवासी विवाहिता को उसके ससुराल वालों ने अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़ित ने मामले में महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ककोड़ थाना क्षेत्र के गांव बड़ौदा निवासी विवाहिता समरीन पुत्री शमीम ने बताया कि उसकी शादी करीब चार वर्ष पहले ककोड़ के गांव झाझर निवासी मुस्तकीम पुत्र हाकम के साथ हुई थी। शादी में मायके पक्ष ने काफी दान दहेज दिया था, लेकिन आरोपी ससुराल वाले खुश नहीं थे। वह अतिरिक्त दहेज के रुप में कार व नगदी की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर उसका उत्पीड़न किया जा रहा था। बीते दिनों आरोपी ससुरालियों ने मांग पूरी न होने पर उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। साथ ही शिकायत करने पर हत्या की धमकी दी। पीड़ित के परिजनों ने कई बार आरोपी ससुराल वालों को समझाने की कोशिश की, लेकिन आरोपी नहीं माने। महिला थाना प्रभारी आरती सोनी ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी पति मुस्तकीम, ससुर हाकम, सास खैरुन निशा, तबस्सुम व यासीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियाें को दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed