फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   एक ट्विट ने मचाया बवाल...कौन सच्चा-कौन झूठा!

एक ट्विट ने मचाया बवाल...कौन सच्चा-कौन झूठा!

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2019 11:53 PM IST
विज्ञापन
एक ट्विट ने मचाया बवाल...कौन सच्चा-कौन झूठा!

विज्ञापन
सोशल साइट में वायरल वीडियो उठा रहा पुलिस पर बड़े सवाल

बुलंदशहर। सोशल मीडिया में वायरल एक वीडियो जिले की पुलिस पर बड़े सवाल खड़े कर रहा है। इस वीडियो में एक लड़की दबंगों की हैवानियत की पूरी कहानी बता रही है। यह वीडियो सोमवार रात ही वायरल हो गया। इसके बावजूद पुलिस इस पूरी वारदात को सड़क दुघर्टना बताती रही।

यह वीडियो पहले ट्वीटर पर वायरल हुआ। हालांकि बाद में इसे हटा लिया गया। इस वीडियो में एक युवती बता रही है कि देर रात गांव निवासी एक युवक कार लेकर आया था। कार को उसने कुछ दूरी पर खड़ा कर दिया था। जिसके बाद आरोपी ने युवती के कान में आकर कहा था कि चल जा उस गाड़ी में बैठ जा। पीड़िता ने इतना सुनने के बाद आरोपी युवक को जमकर फटकार लगाई । मामला बढ़ता देख पीड़िता के एक रिश्तेदार ने आरोपी युवक को पीट भी दिया। वीडियो में प्रत्यक्षदर्शी लड़कीर बता रही है कि इसके बाद बाद आरोपी उन्हें भुगत लेने की धमकी देकर चला गया। आरोप है कि कुछ देर बाद वह आया ओ सीधे लोगों पर कार चढ़ा दी। यह वीडियो देर रात ट्विटर पर पोस्ट कर यूपी पुलिस, बुलंदशहर पुलिस आदि को ट्विट किया गया था। जिसके जवाब में बुलंदशहर पुलिस ने जवाब दिया था, कि उक्त मामला छेड़छाड़ और हत्या का नहीं, बल्कि सड़क दुर्घटना का है। उधर, जब इस बाबत पुलिस अधिकारियों से पूछा गया तो उन्होंने मौन साध लिया। एसएसपी एन कोलांचि ने बताया कि उक्त वीडियो के संबंध में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed