{"_id":"5d1114438ebc3e21703e3ed4","slug":"156140037110-sikandrabad-news13","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्शन के लिए गई संदिग्ध हालात में लापता विवाहिता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दर्शन के लिए गई संदिग्ध हालात में लापता विवाहिता
विज्ञापन
दर्शन के लिए गई विवाहिता संदिग्ध हालात में लापता
ककोड़। संदिग्ध हालात में लापता हुई विवाहिता सोमवार को खुद ही थाने पहुंच गई। पुलिस ने विवाहिता को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
थाना प्रभारी बच्चू सिंह ने बताया कि 17 जून को थाना क्षेत्र के गांव अमीपुर बांगर निवासी विवाहिता संदिग्ध हालात में लापता हो गई। मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर उसे गायब करने का आरोप लगाते हुए हत्या की आशंका व्यक्त की थी। मायके पक्ष की तहरीर पर ससुराल पक्ष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। बताया कि सोमवार को विवाहिता खुद ही थाने पहुंच गई। उसने बताया कि वह राजस्थान में मोहनबाबा के दर्शन करने के लिए जाना चाहती थी। पति उसे जाने नहीं दे रहा था। इसलिए वह परिवार के लोगों को बिना बताए दर्शन के लिए चली गई थी। जब उसे जानकारी हुई की मायके के लोगों ने उसके ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है। तो वह वापस लौट आई। बच्चू सिंह ने बताया कि विवाहिता को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।