फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   हेडकांस्टेबल के खाते से शातिरों ने उड़ाए 60 हजार रुपये

हेडकांस्टेबल के खाते से शातिरों ने उड़ाए 60 हजार रुपये

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
हेडकांस्टेबल के खाते से शातिरों ने उड़ाए 60 हजार रुपये
हेडकांस्टेबल के खाते से शातिरों ने उड़ाए 60 हजार रुपये
विज्ञापन


बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र में साइबर अपराधियों का शिकार आए दिन लोग हो रहे हैं। वहीं, अब शातिरों ने एक हेडकांस्टेबल के खाते से 60 हजार रुपये उड़ा दिए। पीड़ित ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामले में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

नगर कोतवाली क्षेत्र के शास्त्रीनगर शिकारपुर रोड निवासी हेड कांस्टेबल जयवीर सिंह पुत्र कृपाल सिंह ने तहरीर देकर बताया कि बीते 11 जून को उनके खाते से किसी शातिर अपराधी ने धोखाधड़ी कर 60 हजार रुपये निकाल लिए हैं। पीड़िता को इस बाबत जानकारी शुक्रवार को बैंक पहुंच कर हुई। पीड़ित ने बैंक अधिकारियों से भी मामले की जानकारी हासिल करनी चाही, लेकिन कहीं कोई जानकारी हासिल नहीं हो सकी है। पीड़ित की तहरीर पर नगर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात शातिर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। बता दें कि पूर्व में भी नगर क्षेत्र में इस तरह के दर्जनों मामले दर्ज हो चुके हैं। लेकिन, अभी तक शातिर आरोपियों का क हीं कोई सुराग हाथ नहीं लग सका है। नगर कोतवाल नरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही शातिर अपराधियों का पता लगाकर मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed