फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   दो बच्चियों के साथ बालक ने की छेड़छाड़

दो बच्चियों के साथ बालक ने की छेड़छाड़

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
दो बच्चियों के साथ बालक ने की छेड़छाड़
दो बच्चियों से छेड़छाड़, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन


बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम एक बालक पर मोहल्ले की ही दो मासूम बच्चियों को घर में बुलाकर उनके साथ छेड़छाड़ का आरोप लगा है। जानकारी होने पर पड़ोसियों व बच्चियों के परिजनों ने बालक को दबोच लिया और उनके साथ मारपीट कर पुलिस को सौंप दिया था। पुलिस ने मामले में बालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार नगर के एक मोहल्ला निवासी पीड़ित पिता ने तहरीर देकर बताया कि उसकी 10 वर्षीय पुत्री और 9 वर्षीय भतीजी को पड़ोस में रहने वाला एक 12 वर्षीय बालक अपने घर पर बुलाकर ले गया था। आरोप है कि इस दौरान आरोपी बालक ने कमरा अंदर से बंद कर लिया और बच्चियों के साथ छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। कुछ स्थानीय लोगों ने बालक की इस हरकत को देख लिया और परिजनों को मामले की सूचना दी। इसके बाद बालिकाओं के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। वहीं, सूचना मिलने पर सीओ सिटी रवींद्र कुमार, नगर कोतवाल नरेंद्र कुमार शर्मा भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने दोनों पक्षों से घटना की जानकारी ली। वहीं, नगर कोतवाल नरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी बालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच के बाद ही मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed