फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   लाता युवक की बाइक पर खून के धब्बे कर रहे अनहोनी की ओर इशारा

लाता युवक की बाइक पर खून के धब्बे कर रहे अनहोनी की ओर इशारा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
लाता युवक की बाइक पर खून के धब्बे कर रहे अनहोनी की ओर इशारा

विज्ञापन
ससुराल गया युवक पांच दिन से लापता

सिकंदराबाद । पांच दिन पूर्व लापता हुए युवक की बाइक पर मिले खून के धब्बे किसी अनहोनी की ओर इशारा कर रहे हैं। युवक के नहीं मिलने से परिजन काफी चिंतित हैं। जांच में जुटी पुलिस संदिग्धों से पूछताछ कर रही है।

कोतवाली क्षेत्र के गांव महेपाजागीर निवासी सुरेश उर्फ सूखा पुत्र बुद्धपाल ने गुमशुदगी दर्ज कराते हुए बताया था कि उसके भाई सोनू उर्फ सोहनपाल (25) की शादी करीब डेढ़ वर्ष पूर्व प्रहलादपुर थाना बल्लभगढ़ हरियाणा में हुई थी। शनिवार को सोनू अपनी बीमार सास को देखने के लिए बाइक से ससुराल गया था। अगले दिन घर नहीं लौटने पर उन्होंने ससुराल फोन कर सोनू के बारे में जानकारी की तो बताया गया कि वह रविवार की सुबह ही यहां से निकल गया था। बताया कि जब उसके मोबाइल पर फोन किया गया तो फोन स्विच ऑफ जाता रहा। उसके बाद उन्होंने उसके बारे में दोस्तों, रिश्तेदारों से जानकारी की। मगर कोई सुराग नहीं लगा। बताया कि रविवार को ही शाम के समय उसकी बाइक गांव से करीब एक कि.मी. की दूरी पर बंबे पर सड़क किनारे खड़ी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया। संदिग्ध हालात में लापता हुए सोनू की बाइक पर खून के धब्बे लगे हुए थे। बाइक पर लगे खून के धब्बे के चलते सोनू के साथ अनहोनी की आशंका को बल मिल रहा है। वही पांच दिन बाद भी सोनू का कोई सुराग नहीं लगने पर परिवार के लोग चिंतित है। कोतवाल योगेंद्र कुमार ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। पुलिस जांच कर रही है। मामले में संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed