फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   दहेज के लिए महिला की हत्या की कोशिश

दहेज के लिए महिला की हत्या की कोशिश

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2019 11:25 PM IST
विज्ञापन
दहेज के लिए महिला की हत्या की कोशिश
दहेज के लिए विवाहिता की हत्या की कोशिश
विज्ञापन


बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता की दहेज के लिए गला दबाकर हत्या की कोशिश करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने देहात कोतवाली में तहरीर देकर पति व ननद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव धौली निवासी शबाना पुत्री रऊफ ने शुक्रवार देर शाम देहात कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी करीब आठ वर्ष पूर्व कोतवाली देहात के गांव नीमखेड़ा निवासी युवक आसमोहम्मद उर्फ दिलावर के साथ हुई थी। ससुरालीजन शादी में मिले दान दहेज से खुश नहीं थे। वह अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर उत्पीड़न किया जा रहा था। आरोप है कि बृहस्पतिवार देर शाम पीड़िता खेत पर गई थी। इस दौरान आरोपी पति व ननद ने दबोच लिया और एक बाग में ले गए, जहां मारपीट किये। साथ ही विरोध करने पर गला दबाकर हत्या की कोशिश भी किये। पीड़िता का शोर सुनकर कुछ ग्रामीणों को आता हुआ देख आरोपी भाग निकले। पीड़िता ने अपने मायके पहुंचकर परिजनों को जानकारी दी। देहात कोतवाल दीक्षित कुमार त्यागी ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी पति व ननद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed