{"_id":"5cfbf687bdec22076f512b73","slug":"156001651212-bulandshahr-news107","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहला-फुसलाकर किशोरी का अपहरण, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बहला-फुसलाकर किशोरी का अपहरण, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहला-फुसलाकर किशोरी का किया अपहरण, रिपोर्ट दर्ज
बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में अपनी रिश्तेदारी में आई किशोरी को उसके मोहल्ला निवासी युवक व दो अन्य लोग बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले गए। मामले में किशोरी के पिता ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। साथ ही किशोरी की बरामदगी की गुहार भी लगाई है।
स्याना थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि बीते दिनों उसकी 16 वर्षीय पुत्री देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रिश्तेदार के यहां आई हुई थी। आरोप है कि गत 2 जून को स्याना निवासी युवक हरेंद्र, मनोज, रिंकी व दो अज्ञात आरोपी किशोरी के पास पहुंच गए। जहां उन्होंने बहला-फुसलाकर उसका अपहरण कर लिया। काफी खोजबीन के बाद भी किशोरी का कहीं सुराग नहीं लग सका। पीड़ित ने आशंका जताई है कि आरोपी उसकी पुत्री के साथ किसी अनहोनी वारदात को अंजाम दे सकते हैं। देहात कोतवाल दीक्षित कुमार त्यागी ने बताया कि मामले में तीन नामजद व दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही किशोरी को बरामद कर लिया जाएगा।