फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   ट्रिपल मर्डर: दिल्ली पुलिस ने मामूली धाराओं में सलमान को भेजा जेल

ट्रिपल मर्डर: दिल्ली पुलिस ने मामूली धाराओं में सलमान को भेजा जेल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
ट्रिपल मर्डर: दिल्ली पुलिस ने मामूली धाराओं में सलमान को भेजा जेल
ट्रिपल मर्डर : दिल्ली पुलिस ने मामूली धाराओं में सलमान को भेजा जेल
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र में बीते दिनों हुए तीन मासूमों के अपहरण और फिर हत्या के मामले में मुख्य आरोपी सलमान को दिल्ली पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। वहीं, बुलंदशहर पुलिस अब जल्द ही आरोपी को रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। मामले में इससे पूर्व पुलिस दो आरोपियों को जेल भेज चुकी है।

बता दें कि बीते शुक्रवार शाम नगर के मोहल्ला फैसलाबाद निवासी जमशेद ने अपने घर पर ही रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया था। पार्टी समाप्ति के बाद रात करीब साढ़े नौ बजे तक जमशेद की पुत्री आसमा, भतीजी अलीबा व भांजा अब्दुल घर के बाहर ही खेल रहे थे। तभी अचानक तीनों मासूम लापता हो गए। शनिवार सुबह तीनों मासूमों के गोली लगे शव सलेमपुर थाना क्षेत्र के गांव धतूरी के जंगल में पड़े मिले थे। पुलिस ने मामले में मृतक परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी सलमान, बिलाल व इमरान उर्फ गूंगा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। साथ ही गत रविवार को ही पुलिस ने आरोपी बिलाल व इमरान की गिरफ्तारी कर मामले का पर्दाफाश कर दिया था। बताया गया था कि आरोपियों ने पांच लाख रुपये की रंगदारी व इफ्तार पार्टी का न्यौता नहीं देने पर रंजिशन बच्चों का अपहरण कर हत्या कर दी। पुलिस आरोपी सलमान की तलाश में खाक छान रही थी। बुधवार को दिल्ली पुलिस ने आरोपी सलमान को पिस्टल व स्कूटी के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा दिया। बुलंदशहर पुलिस ने भी आरोपी से दिल्ली जाकर पूछताछ की है। साथ ही अब आरोपी को बी वारंट जारी कर ज्यूडिशियल रिमांड पर लेने की तैयारी शुरू कर दी है। एसएसपी एन कोलांचि ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने आरोपी सलमान को आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से ट्रिपल मर्डर में प्रयुक्त पिस्टल भी बरामद हुई है। जल्द ही उसे ज्यूडिशियल रिमांड पर लेकर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed