{"_id":"5bf59daebdec2269ab3a1cbb","slug":"15428233904-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसपी से की शिकायत तो आरोपी ने की छेड़छाड़-मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसएसपी से की शिकायत तो आरोपी ने की छेड़छाड़-मारपीट
Updated Wed, 21 Nov 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएसपी से की शिकायत तो आरोपी ने महिला से की छेड़छाड़-मारपीट
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक दंपति को पड़ोसी द्वारा की गई मारपीट की शिकायत एसएसपी से करना भारी पड़ गया। आरोपी व्यक्ति ने शिकायत के बाद पीड़ित दंपति के घर पहुंच कर महिला के साथ अभद्रता, छेड़छाड़ करते हुए कपड़े फाड़ दिए। पीड़िता ने एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने बीते दिनों एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया था कि उसका पति ड्राइवर है। इस कारण वह अकसर घर से बाहर रहता है। महिला ने आरोप लगाया कि मोहल्ले में ही रहना वाला एक व्यक्ति आए दिन उसके घर में घुसकर ताकाझांकी करता है और पहले कई बार छेड़छाड़ कर चुका हे। पीड़िता के पति ने जब आरोपी को इस बाबत समझाने की कोशिश की तो बीते 11 नवंबर को आरोपी व उसके परिजन उसके घर में घुस कर मारपीट करने लगे। पीड़िता ने मामले की शिकायत एसएसपी से की थी। एसएसपी से शिकायत किए जाने की जानकारी मिलने पर आरोपी भड़क गया और बीते 14 नवंबर को उसके घर में घुस आया। उस दौरान पीड़िता घर में अकेली थी। आरोप है कि आरोपी ने पीड़िता के साथ अभद्रता करते हुए छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी और कपड़े भी फाड़ दिए। पीड़िता के शोर मचाने पर लोगों को आता हुआ देख आरोपी मौके से भाग निकला। अब पीड़िता की शिकायत पर नगर कोतवाली ने एसएसपी के आदेश के बाद आरोपी रसीद, उसकी पत्नी अनीशा, राजदा, इदरीश व इखलाख के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। नगर कोतवाल ने बताया कि जांच की जा रही है।