फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का आरोप

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का आरोप

Tue, 09 Oct 2018 11:55 PM IST
Updated Tue, 09 Oct 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का आरोप
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के नया गांव चांदपुर में सोमवार देर रात एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर में ही फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने पर पहुंची नगर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, मामले में मृतका के मायके वालों ने ससुरालीजनों पर दहेज की खातिर विवाहिता की हत्या कर शव को फंदे से लटकाने की बात कही है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव खेतलपुर भांसौली निवासी वादी देवपाल पुत्र होती सिंह ने सोमवार देर रात नगर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसने अपनी पुत्री शालू की शादी 3 मार्च 2014 को नगर कोतवाली क्षेत्र के नया गांव चांदपुर निवासी युवक अतुल पुत्र शीशपाल के साथ की थी। शादी में पीड़ित ने काफी दान दहेज भी दिया था। आरोप है कि आरोपी ससुरालीजन शादी में मिले दान दहेज से खुश नहीं थे। आरोपी पति व सास अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे। जिसके बाद पीड़ित ने अपनी जमीन बेचकर करीब पांच लाख रुपये अतिरिक्त दहेज के रुप में आरोपी पति व सास को दे दिए थे। लेकिन, इसके बावजूद आरोपियों की अतिरिक्त दहेज की मांग नहीं थमी, आरोपी दो लाख रुपये अतिरिक्त दहेज में फिर से मांगने लगे। जिसके बाद पीड़ित ने अपनी मजबूरी भी बताई। लेकिन, आरोपी नहीं माने और पीड़ित की पुत्री शालू का उत्पीड़न करते रहे और पीड़ित की पुत्री को घर से निकाल दिया था। करीब तीन माह पूर्व आरोपी पति उनकी पुत्री शालू को मान मनोव्वल कर अपने साथ ले आया था। कुछ दिन सब ठीक रहा, लेकिन फिर से आरोपियों की मांग शुरू हो गई। वहीं, बीते 6 अक्तूबर को पीड़ित अपनी पत्नी के साथ बेटी के ससुराल आया था, लेकिन ससुरालीजनों ने उन्हें घर से धमकी देकर निकाल दिया। आरोप है कि 8 अक्तूबर की देर रात आरोपी पति अतुल व सास ऊषा देवी ने शालू की हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। नगर कोतवाल धनंजय मिश्र ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के सही कारणों की जानकारी हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed